worldhaque

May 02 2024, 18:28

बेगूसराय में CM नीतीश ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- बीजेपी से हमारा संबंध 1995 से, तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
बेगूसराय में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि 2005 तक शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे, शिक्षा बदहाल थी।


सड़क, पुल, पुलिया की स्थिति खराब थी, 2005 से मौका मिला तो हमने सभी के लिए काम किया। बीजेपी से हमारा संबंध 1995 से है। बीच में एक-दो बार हटे तो उसने गड़बड़ कर दिया, लेकिन उसने एक भी काम नहीं किया।हम सिखाए तो आज बहुत बोलता है, अब कभी नहीं सटाएंगे, हम अब कभी बीजेपी से नहीं हटेंगे। नीतीश कुमार ने लालू यादव का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने एक भी काम नहीं किया। अपने हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया, अब बेटा-बेटी को बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस भी परिवारवाद करता है। हम लोगों ने कभी परिवार को सामने नहीं किया, पूरा बिहार ही हमारा परिवार है।



बेगूसराय के बछवाड़ा रेलवे मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने सिमरिया घाट का निर्माण शुरू किया। वहां निर्माण कार्य के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। यहां आने वाले लाखों लोगों को दिक्कत नहीं होगी। बेगूसराय में आवासीय विद्यालय बनाया, महिला आईटीआई और छात्रावास बनाया, 515 करोड़ की लागत से बेगूसराय में मेडिकल कॉलेज 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।



केंद्र द्वारा भी बहुत काम किया जा रहा है। हमहीं ने पंचायत सरकार भवन बनाना शुरू किया, अधिकतर पंचायत में बन गया है, अगले विधानसभा चुनाव तक सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो जाएगा, मुखिया जी ध्यान दीजिए, गड़बड़ मत कीजिएगा। गिरिराज सिंह से हम अलग भी थे तो बराबर बात करते थे, उनके घर हमेशा आते-जाते रहते थे। एनडीए बिहार में 40 में 40 और देश में 400 से अधिक सीट जीतेगी, नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। वह सब तो सिर्फ झूठ-मूठ की बात ही करते रहता है। बिहार में पहले हिंदू मुस्लिम एकता नहीं थी, मदरसा में कुछ नहीं किया जा रहा था। मुस्लिम भाई ध्यान दें कि हमने उनके लिए कितना काम किया है। अगर फिर वह जीत जाएंगे तो सब बेकार हो जाएगा। मदरसा के शिक्षकों को भी हमने समान शिक्षक की तरह वेतन देना शुरू किया। आठ हजार से अधिक कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई, फिर एक हजार कब्रिस्तान की घेराबंदी करेंगे।



सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का नाम हो रहा है तो नीतीश कुमार के बिहार के विकास की शान पूरे देश में छा रहा है। बेगूसराय के नाम लेने से ऊर्जा और मजबूती का एहसास होता है। पिछली बार गिरिराज सिंह को यहां से लोगों ने जिताया था तो केंद्र और बिहार दोनों को मजबूती मिली। सभी राज्य हमारे प्रगति इसमें पीछे रहे हैं। अबकी बार पिछले लोकसभा चुनाव से भी अधिक अंतर से जिताएंगे तो हमारा राज्य और मजबूत होगा।


गिरिराज सिंह ने कहा कि 2006 से पहले बिहार में मां कहती थी बेटा 6 बजे शाम से पहले घर आ जाना। उस बिहार को मुख्यमंत्री बनते ही नीतीश कुमार ने बदल दिया। महिलाओं की मांग सूनी करने वाले कम्युनिस्ट को दफन करने की जरूरत है। कम्युनिस्ट, कांग्रेस और लालू यादव सब मिलकर लोगों का हक छीन रहे हैं। बिहार में 40 का 40 सीट नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को देंगे तो विकास की गति और तेज होगी। मैं हिंदू-मुसलमान नहीं करता हूं, नीतीश कुमार की सरकार ने सभी कब्रिस्तान को घेरा। नरेंद्र मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई तो उसका फायदा हिंदू-मुसलमान सभी को मिल रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से हमेशा कहता हूं कि वोट मांगने उनके पास नहीं जाना जो देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त हो।



सभा को खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मटिहानी एमएलए राजकुमार सिंह, परवत्ता एमएलए डॉ. संजीव कुमार, पूर्व मेयर संजय कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, हम जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, प्रभाकर राय, अमर कुमार ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय एवं संचालन बलराम सिंह ने किया।धन्यवाद ज्ञापन बेगूसराय एमएलए कुंदन कुमार ने किया।


बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 28 2024, 14:06

बेगूसराय में प्रेमिका के सामने प्रेमी की गला रेतकर हत्या
बेगूसराय में प्रेमिका के सामने उसके प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों एक कमरे में साथ थे, जिसके बाद लड़की के परिवार वाले दरवाजा तोड़ घुसे और लड़के पर हमला कर दिया। प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका थाने में एफआईआर लिखाने पहुंची है।



उसने कहा कि मैंने जिससे प्यार किया है उसी का साथ दूंगी। मुझे न्याय चाहिए। घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे छौड़ाही थाना क्षेत्र के सांवत गांव में हुई है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी चीनी लाल रजक के बेटे गौतम कुमार (21) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की के घर वाले फरार हो गए।



घटना के संबंध स्थानीय लोगों ने बताया कि गौतम खाना खाकर घर में सोने चला गया था। इसी दौरान देर रात करीब एक बजे रानी (18) उससे मिलने उसके घर आई और दोनों एक कमरे में थे। इसकी भनक लगते ही प्रेमिका के 10-12 परिजन धारदार हथियार लेकर प्रेमी के घर पहुंचे गए।




प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और गुस्से में धारदार हथियार से प्रेमी का गर्दन काटने के साथ पेट में भी वार किया। घटना के बाद प्रेमिका ने शोर किया तो परिजनों ने प्रेमिका को जबरदस्ती ले जाना चाहा, लेकिन वह नहीं गई।

हल्ला होने पर प्रेमी के परिजनों और ग्रामीणों को जुटते देख प्रेमिका के परिजन फरार हो गए। आनन-फानन में प्रेमी को इलाज के लिये छौड़ाही पीएचसी ले जाया गया। प्रेमी को इलाज में ले जाने के दौरान प्रेमिका भी साथ रही। छौड़ाही पीएचसी के डॉक्टरों ने प्रेमी की हालत गंभीर देख बेगूसराय रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।



घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका अपने ही परिजनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिये थाने में मौजूद है। मृतक के परिजन एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।



पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों ने पुलिस को डेड बॉडी उठाने दी।


गौतम का रानी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन साल पहले इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायती हुई थी। बाद में लड़का पक्ष द्वारा सनहा भी दर्ज कराया गया था। जिसमें हत्या की आशंका जताई गई थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।


बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 27 2024, 15:08

बेगूसराय में दो बाइक की टक्कर के बाद आग; जीजा-साले समेत 3 की मौत
बेगूसराय में दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। इस घटना में दो युवक बीच सड़क ही जिंदा जल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार एक की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई।



घटना में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। युवक की पहचान मंझौल निवासी श्याम कुमार के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना का एक तस्वीर भी सामने आया है। जिसमें दो युवक जलते हुए दिख रहे, दो युवक सड़क पर पड़े है। सड़क से लोग गुजर रहे हैं, कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। अगर इन्हें समय से अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद जान बच सकती थी।




मृतकों की पहचान छत्तीस शर्मा (32) और अरविंद शर्मा (28) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा साला थे। तीसरे मृतक की पहचान मंझौल पंचायत-3 के निवासी सुमित कुमार के रूप में की गई है। घटना बेगूसराय- रोसड़ा एसएच-55 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के समीप हुई है।



बताया जा रहा है कि मृतक पिपरा निवासी विंदेश्वरी शर्मा का पुत्र छत्तीस शर्मा अपने साला अरविंद शर्मा के साथ काम के सिलसिले में बेगूसराय की ओर अपाची बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही पल्सर बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और दोनों जीजा-साले आग की चपेट में आ गए। वे जख्मी इतने थे कि उन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला और मौके पर ही दम तोड़ दिया।



जबकि दूसरे बाइक सवार सत्यम और श्याम सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। सुमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।



घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। बाइक में आग के बाद सड़क पर धुंए का गुब्बार छा गया। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक दो युवक पूरी तरह से जल चुके थे।




घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



घटना की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार एवं सदर एसडीओ राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि बाइक के आमने-सामने की टक्कर में हादसा हुआ है। हादसे में दो युवक की घटना स्थल पर ही जलकर मौत हो गई है। दोनों बाइक भी पूरी तरह से जल गई है।



फायर बिग्रेड टीम के राजीव रंजन ने बताया कि हम लोग जब तक पहुंचे, तब तक दोनों जलकर राख हो गए थे। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार गंभीर रूप से झुलसे दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही एक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। एक युवक की भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।




बेगूसराय से ननोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 27 2024, 14:58

देश में गृह युद्ध कराना चाहती है कांग्रेस:गिरिराज बोले- लालू ने शराब कंपनी से लिया इलेक्टोरल बॉन्ड, मुसलमान अब अल्पसंख्यक नहीं रहे
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर देश में गृह युद्ध कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा कि लालू यादव ने शराब कंपनी से इलेक्टोरल बॉन्ड लिए। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि भारत में अब मुसलमान बहुसंख्यक हो गए हैं। ऐसा करके हिन्दुओं को ललकारा जा रहा है।


कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र में मुस्लिम को टिकट नहीं देने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सोचती है कि मुसलमान का वोट तो हमें निश्चित है। वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन से लेकर चुनाव तक में एक झंडा कांग्रेस का और सौ झंडा मुस्लिम लीग का था।



कांग्रेस को जब मुसलमान का वोट मिलना तय ही है तो उसे मुसलमान को टिकट देने का क्या मतलब है। इसीलिए राहुल गांधी ने तय किया है कि मुसलमानों का वोट मेरा। अभी गठबंधन के अंदर यही लड़ाई यही चल रहा है कि मुस्लिम किसके साथ है।



गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी तो मुसलमान के लिए हिंदुओं का गला काट रही है। कांग्रेस ने हिंदुओं का संवैधानिक अधिकार छीन लिया है। हिंदुओं का आज तक जो नहीं हुआ था, कांग्रेस ने मुसलमान के लिए वह किया है। कांग्रेस चाहती है कि देश में गृह युद्ध हो जाए। ओबीसी का अधिकार कांग्रेस छीनेगी, कांग्रेस क्या चाहती है कि मुसलमान को ओबीसी का दर्जा दे दें।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्या चाहती है कि ओबीसी सड़क पर उतर जाए और हंगामा हो। लालू यादव जैसे लोग ऐसे समय में कुछ नहीं बोलेंगे। कर्नाटक मुद्दे पर तेजस्वी की जुबान बंद हो जाती है, वह बताएं कि ओबीसी का हक क्यों मारा जा रहा है, मुसलमान को ओबीसी का दर्जा देकर।



कांग्रेस ने जो कर्नाटक में किया है, इस पर तेजस्वी क्यों नहीं बोलते है। ओबीसी का हक छीना जा रहा है, कांग्रेस और महागठबंधन चाहती है ओबीसी जो पिछड़े हैं, देश के अब वह अपने हक के लिए सड़क पर उतरें। क्योंकि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की प्रकाष्ठा पर है।



मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं है, मुसलमान अब बहुसंख्यक हो गया है, अल्पसंख्यक का दर्जा इससे ले लेना चाहिए। अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक का परिभाषा भी परिभाषित नहीं हो पा रही है, इसलिए मुसलमान को अल्पसंख्यक कहना हिंदुओं के साथ बेमानी है। विपक्ष, महागठबंधन, इंडी घमंडिया हिंदू ओबीसी पिछड़ों का हक छीन कर मुसलमान को देना चाहती है।

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू ने शराब कंपनी से इलेक्ट्रोरल बॉन्ड लिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड सब पार्टियों ने लिया है, कौन कितना लिया है यह देश के सामने आ गया है। ओवैसी द्वारा औरंगजेब से तुलना के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस देश में जो लोग औरंगजेब की भाषा बोल रहे हैं, यह भारत के हित में नहीं है। भारत के हिंदुओं को ललकारा जा रहा है, यह उचित नहीं है।


बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 26 2024, 17:00

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत
घर बनाने के लिए नींव पूजा करने से पहले गंगा स्नान करने पहुंचे युवक की गहरे पानी में जाने से डूब कर मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट की है। मृतक समस्तीपुर जिले के बहादुरपुर गांव निवासी राम बहादुर राय का पुत्र सरोज राय (31) है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के बहादुरपुर गांव निवासी राम बहादुर राय को घर बनाने के लिए आज नींव पूजा करनी थी। इसी पूजा के लिए वह अपने बेटे और पत्नी के साथ गंगाजल लेने के लिए बछवाड़ा के झमटिया घाट पहुंचे।



स्नान करने के दौरान सरोज गहरे पानी में चला गया था। हल्ला होते ही स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश के बाद सरोज राय को पानी से निकाला और बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बछवाड़ा थाना को भी दी गई।

मौत की सूचना मिलते ही घर बनाने की खुशी मातम में बदल गई। मृतक के गांव सहित अन्य जगहों से रिश्तेदार बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया


बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 26 2024, 16:57

ओवैसी के अंदर बैठा जिन्न देश के लिए खतरा:गिरिराज सिंह
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्णिया लोकसभा सीट पर एनडीए के जीत का दावा किया है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को झूठी नौटंकी बंद करने की सलाह दी है।असदुद्दीन ओवैसी के बनारस में दिए गए भाषण को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी से मैं प्रार्थना करता हूं कि झूठा नौटंकी बंद करें। उनमें यह कहने की हिम्मत है कि भारत में कितने घुसपैठिए हैं और उनका देश विकासशील होना चाहिए या नहीं होना चाहिए।गिरिराज सिंह ने कहा कि रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी हो, इस पर असदुद्दीन ओवैसी की जुबान क्यों बंद हो जाती है।



असदुद्दीन ओवैसी के अंदर जो जिन्न बैठा हुआ है, वह जिन्न देश के लिए खतरा है। इसलिए ओवैसी झूठा नौटंकी बंद करके देश के लिए सोचें, विकास के लिए सोचें।गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार हो या देश हर ओर मोदी की लहर है। बिहार के सभी 40 सीट पर एनडीए के उम्मीदवार की जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव हो चुका है, आज द्वितीय चरण का चुनाव हो रहा है। सभी 40 के 40 सीट पर एनडीए जीतेगी।गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को ही सभी सीट मिलने जा रही है। आज के चरण में सबसे हाई प्रोफाइल सीट पूर्णिया बना हुआ है। डंके की चोट पर कह रहा हूं कि पूर्णिया में भी एनडीए के ही जीत होगी। जनता सब कुछ देख रही है, समझ रही है, जान रही है कि मोदी को पीएम बनाना है।





बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 25 2024, 21:23

बेगूसराय में इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, पांच लाख रुपए से भी अधिक का नुकसान
बेगूसराय में अगलगी से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी मुख्य बाजार की है। गायत्री इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग में पांच लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात दुकान में भीषण आग लगने के बाद जब आसपास के लोगों की नजर गई तो तुरंत दुकान मालिक अशोक तुलस्यान तथा फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई


दुकान मालिक अशोक तुलस्यान उर्फ डप्पू जी ने बताया कि स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड के सहयोग से काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पांच लाख से भी अधिक की क्षति हुई है। फिलहाल घटना के बाद पीड़ित दुकानदार में हड़कंप मचा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। पीड़ित ने बताया कि स्थानीय लोगों की नजर नहीं पड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि काफी सघन आबादी है।


बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 24 2024, 08:33

CPI बताए कि क्या उन्हें चाहिए देशद्रोही का वोट':गिरिराज सिंह ने कहा
बेगूसराय में CPI द्वारा गिरिराज सिंह के बयान को लेकर चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र पर गिरिराज सिंह ने आज जोरदार पलटवार किया है। गिरिगिरिराज सिंह ने कहा कि मेरे बयान को लेकर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इंडी गठबंधन बताए, कम्युनिस्ट पार्टी बताए कि जो आरोप उन्होंने हम पर लगाया है, क्या वह देशद्रोहियों का वोट लेंगे।


महागठबंधन और कम्युनिस्ट पार्टी यह बात बताएं कि क्या पाकिस्तान परस्त और दुश्मन देश का वोट लेंगे। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी और महागठबंधन को देशद्रोही और पाकिस्तान का वोट चाहिए तो पहले कह दें, तब बेगूसराय, बिहार और देश की जनता सोचेगी कि कौन सी पार्टी आ गई है। हम यह बात डंके की चोट पर कह रहे हैं हमें दुश्मन देश पाकिस्तान परस्त और देशद्रोही का वोट नहीं चाहिए।राज सिंह ने कहा है कि सीपीआई एवं इंडी महागठबंधन वाले बताएं कि उन्हें देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त का वोट चाहिए क्या।




तेजस्वी यादव द्वारा पूर्णिया के मंच से आरजेडी को वोट नहीं देने वाले से एनडीए को वोट देने की अपील किए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन और तेजस्वी यादव हार स्वीकार कर चुके हैं। इसलिए यह उस तरह की बात कह रहे हैं। मुझे खुशी है कि अब वह मेरे लिए वोट मांग रहे हैं, यह बहुत अच्छा कर रहे हैं।



असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई द्वारा हिंदू पर अधिक बच्चा पैदा करने संबंधी बयान दिए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी ब्रदर्स और वैसे सभी लोगों को मैं चुनौती के साथ करता हूं कि इस चुनाव में घोषणा करें कि जनसंख्या नियंत्रण कानून हम लाएंगे। तब हम समझेंगे कि वह अधिक बच्चा पैदा करने वाले समूह का समर्थन नहीं करते हैं। वह मोदी को हिटलर शाह कह रहे हैं, मोदी हिटलर शाह होते तो ओवैसी की जुबान नहीं खुलता, भारत माता को गाली नहीं देते। राहुल गांधी द्वारा ट्वीट कर मोदी को हिटलर शाह कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी हैं। जिन्होंने बाबा साहब आंबेडकर के संविधान के अनुरूप गरीबों को ताकत दी है।




बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 21 2024, 16:40

बेगूसराय के लाल ने कंचनजंगा पर लहराया तिरंगा
किताबों में पढ़ी गई कहानी और देखे गए फोटो वाले स्थान पर पहुंचने से कितनी खुशी होती है ये बेगूसराय के वीरपुर निवासी किसान राम बच्चन पंडित के पुत्र अमित कुमार ने महसूस की। बीपीएससी पास कर नगर कार्यपालक पदाधिकारी बने अमित ने जब हिमालय पर्वत श्रृंखला के कंचनजंगा पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया।

किताबों में पढ़ी गई कहानी और देखे गए फोटो वाले स्थान पर पहुंचने से कितनी खुशी होती है ये बेगूसराय के वीरपुर निवासी किसान राम बच्चन पंडित के पुत्र अमित कुमार ने महसूस की। बीपीएससी पास कर नगर कार्यपालक पदाधिकारी बने अमित ने जब हिमालय पर्वत श्रृंखला के कंचनजंगा पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया।



अमित ने बताया कि दजोंगरी में जब कैंप लगाए तो सुबह में स्लीपिंग बैग बर्फ से पूरी तरह ढंका हुआ था, पानी का बोतल छूते ही शरीर में सनसनी फैल गई थी। 10-15 मिनट पर ही वेदर चेंज होता था, कभी बारिश तो कभी बर्फ की आंधी चलती थी, लेकिन एक-दूसरे के सपोर्ट से पूरा रास्ता आसान हो रहा था। माइनस 13 डिग्री टेम्परेचर में ऊपर पहुंचे तो टारगेट फूल करने का प्राउड हो रहा था।



अमित ने कहा कुछ साथी वोमेटिंग और हेडैक से परेशान हुए, ऑक्सीजन का लो लेवल भी परेशान कर रहा था, लेकिन लिए गए ट्रेनिंग के कारण मेंटली फिट थे। रुकते हुए 17 अप्रैल को जब चोटी पर पहुंच गए तो रास्ते की सभी कठिनाई को भूल चुके थे, अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। उसके बाद नीचे की यात्रा शुरू हुई और 19 अप्रैल को प्रारंभिक बेस कैंप पहुंच गए।



अमित ने कहा 7 अप्रैल को 26 लोगों की टीम सिलीगुड़ी पहुंची। सिलीगुड़ी से ट्रैक द हिमालय के गाइड के नेतृत्व में युक्सुम बेस कैंप से कंचनजंगा फतह करने के लिए निकल पड़ा। 10 अप्रैल की रात साचेन में रुक अगले दिन की चढ़ाई शुरू हुई। फेदांग होते हुए दजोंगरी पहुंचा तो क्लाइमेट पूरी तरह से बदला हुआ था। दजोंगरी ही वह जगह है, जहां से अधिकतर लोग लौट जाते हैं। क्लाइमेट में जबरदस्त परिवर्तन और ऑक्सीजन की कमी आगे का रास्ता रोक लेती है। लेकिन जब जज्बा में लक्ष्य तय रहता है तो कोई भी बाधा सामने नहीं आती है।



17 अप्रैल की सुबह अमित जब कंचनजंगा की चोटी पर पहुंचे तो सूर्योदय के समय बर्फ से ढंकी पहाड़ी को सोने जैसा चमकता देखकर झूम उठे। वहां तिरंगा लहराया, सेल्फी ली और वापस अपने स्थान की ओर चल पड़े। 20 अप्रैल को वे गया स्थित बिपार्ड पहुंच गए हैं। जहां साथियों के संग इस एडवेंचर के खूब किस्से हो रहे हैं।


अमित जब अपने गांव में स्थित हाईस्कूल में पढ़ रहे थे तो भूगोल की किताब में हिमालय पर्वत की कहानी पढ़ी थी। फोटो में देखा था कि बर्फ से ढंके पहाड़ पर जब सूर्य की किरण पड़ती है तो सोने जैसा चमकता है। देश-विदेश के पर्वतारोही के संबंध में पढ़ते थे तो उसके मन में भी ख्याल आते थे।



चैलेंज हर किसी को स्वीकार करनी चाहिए, हमारा यह एडवेंचर अपने कर्तव्य पथ पर दृढ़ निश्चय और विपरीत परिस्थिति में भी काम करने की क्षमता डेवलप करता है। एडवेंचर ने लाइफ को आगे बढ़ाने में बहुत कुछ सिखाया, प्रकृति से जुड़ना और नेचुरल लाइफ का अहसास होना बहुत बड़ी बात है। लक्ष्य पर पहुंचने के लिए सफलता को पाने की बारिकी सीखनी चाहिए। एवरेस्ट के संबंध में पढ़ते थे, बर्फ से ढंका उजला पहाड़ी देखते थे, अट्रैक्ट करता था। हम चोटी पर पहुंचे तो सनराइज देखना अद्भुत था। क्योंकि किताबों में ही सोने जैसे चमकते पहाड़ को पढ़े और देखे थे।




बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

worldhaque

Apr 21 2024, 13:42

बेगूसराय में हथियार के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार:
बेगूसराय पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मंझौल थाना ने बैंगा गाछी के समीप से दोनों को 2 देसी कट्टा, 4 गोली, लोहे का एक चक्र और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि रात में मंझौल थाना को गुप्त सूचना मिली कि दो लड़का हाथ में पिस्टल लिए हुए किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैंगा गाछी में पहुंचा हुआ है। मंझौल थानाध्यक्ष रिशा राय, अवर निरीक्षक देव नारायण राम, ब्रह्मा प्रसाद, महेन्द्र सिंह और सशस्त्र बल ने छापेमारी की।दोनों संदिग्ध लड़कों कमला गांव निवासी निक्कू कुमार और पवड़ा निवासी मो. अली खान को पकड़ा गया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक लोडेड देसी कट्टा, एक-एक कारतूस और लोहे का एक चक्र, दो मोबाइल बरामद किया गया।पकड़ाए दोनों बदमाशों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि अपराध और अपराधी के विरुद्ध बेगूसराय पुलिस एक्शन मोड में कार्रवाई कर रही है। सभी थाना की पुलिस, डायल-112, कंट्रोल रूम और सोशल मीडिया सेल एक्टिव मोड में है। लगातार कार्रवाई की जा रही है।




बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट